fbpx
वाराणसी

वाराणसी में एक दिन में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस 109

वाराणसी। जिले में मंगलवार को कोरोना के एक दिन में सवार्धिक 26 नए संक्रमित मिले हैं। 1979 लोगों की जांच रिपोर्ट में 26 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें एक वर्षीय बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा मंगलवार को 4 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसी के साथ वाराणसी में एक्टिव केस की संख्या 109 हो गई है।

अप्रैल महीने में अब तक 172 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मार्च से अब तक 190 मरीज सामने आ चुके हैं। लहरतारा रेलवे ऑफिसर कालोनी में 28 वर्षीय युवक ऑस्ट्रेलिया से तो मंडुआडीह स्थित गणपति अपार्टमेंट में 31 वर्षीय बैंककर्मी सिंगापुर से यात्रा कर लोटा था। दोनों जांच में पॉजिटिव पाए गए।

सिकरौल के 42 वर्षीय महिला दिल्ली से हवाई यात्रा कर आईं थी। एयरपोर्ट पर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा बड़ी पियरी की 27 वर्षीय महिला गोरखपुर से यात्रा कर लौटी थी। कृष्णा अपार्टमेंट महमूरगंज की 32 वर्षीय महिला गोरखपुर से आने के बाद संक्रमित पाई गई।

एमएमवी हॉस्टल बीएचयू में 20 वर्षीय छात्रा, रानीबाई लक्ष्मी हॉस्टल में 35 वर्षीय छात्रा, बिरला हॉस्टल में 25 वर्षीय छात्रा, जोधपुर कॉलोनी की 26 वर्षीय छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इसके अलावा पहड़िया स्थिति अशोक विहार सारंग कॉलोनी में पं दीनदयाल अस्पताल की लैब टेक्नीशियन भी पॉजिटिव मिली है। सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने सभी को सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!