fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

न्यूज चैनल पर आमने-सामने आए विधायक सुशील व पूर्व विधायक मनोज, टूट गईं मर्यादाएं

चंदौली। पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। एएसपी को पत्रक सौंपते हुए सुरक्षा और मामले की जांच की मांग की। विधायक सुशील सिंह ने आरोपों के जवाब में इसे पूर्व विधायक की ओछी राजनीति बताया। बहरहाल घटना के बाद एक न्यूज चैनल पर फोन कांफ्रेंसिंग के जरिए दोनों जनप्रतिनिधियों का आमना-सामना हुआ। एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए। इस दौरान बात परिवार तक पहुंच गई और मर्यादाएं तार-तार हुईं।

न्यूज चैनल पर हुई बातचीत के प्रमुश अंश

पूर्व विधायक मनोज– उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

भाजपा विधायक सुशील– आपके परिवार का इतिहास सबको पता है। बताने की जरूरत नहीं है। सबको पता है।

पूर्व विधायक मनोज– आपके बारे में भी बताने की जरूरत नहीं है। माननीय विधायक जी गांव छूट गया आपका क्यो यह सब बुलवा रहे हैं। कपसेठी बस गए।

विधायक सुशील– अपनी जुबान पर कंट्रोल रखिए आप।

पूर्व विधायक मनोज– कंट्रोल ही रखा हूं। छोड़ने वाला नहीं हूं मैं

विधायक सुशील– तो क्या करेंगे, मरवाएंगे मुझे। सुशील सिंह डरने वाले नहीं हैं।

पूर्व विधायक मनोज– तो क्या मनोज डर जाएगा। मनोज को डरा दोगे तुम गाड़ी को ठोंक कर।

विधायक सुशील– मैं कहा कह रहा कि आप डरो। लेकिन सुशील सिंह डरने वाले नहीं हैं। आप क्या अब गुंडा बदमाश बनोगे

पूर्व विधायक मनोज– जरूरत पड़ेगी तो बनना पड़ेगा गुंडा बदमाश भी। नहीं तो आप जैसे लोग जीने नहीं देंगे। यह समझ में आ गया। बाबू बृजेश सिंह के भतीजे हैं तो क्या मुझे चंदौली से बाहर कर देंगे।

विधायक सुशील- अरे इस मामले की पुलिस जांच करेगी। सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई होगी। यह योगी जी की सरकार है कोई मुख्तार अंसारी या अखिलेश यादव जी की सरकार नहीं है।

पूर्व विधायक मनोज– मुख्तार अंसारी का ही नाम लीजिए। अखिलेश जी का नाम मत लीजिए। सरकार बदलती है ध्यान रखिए। आ रही है अखिलेश यादव जी की सरकार।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

3 Comments

  1. सुसील सिंह गुंडा है ।
    अखिलेश सरकार मे गांड फट गयी थी । अपराधी है सुशील सिंह।
    चंदासी से लेकर मुगलसराय तक वसूली करता है ह

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!