ख़बरेंचंदौली

चंदौली में दूसरे दिन भी जारी रहा बारिश का दौर, स्कूलों को लेकर आया डीएम का निर्देश

चंदौली। मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान और जिले में हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 सितंबर शनिवार को जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों पर यह व्यवस्था लागू होगी।

 

आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य बोर्ड के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा एक से आठ तक के समस्त विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

शिक्षक-कर्मचारी विद्यालय में रहेंगे उपस्थित

विद्यालयों में बच्चों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। आदेश के मुताबिक शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर डीबीटी, अपार आईडी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का निस्तारण करेंगे।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय बंद रहने के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति तथा विभागीय कार्यों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन की ओर से यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बारिश की स्थिति को देखते हुए विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को 26 सितंबर को विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!