fbpx
वाराणसी

ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन पर नीडल सीरिंज चुभोकर हमला, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। ज्ञानवापी-मां शृंगार गौरी मामले में पैरोकार व विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन पर दिल्ली में नीडल चुभो कर हमला किया गया है। यह जानकारी विसेन ने बुधवार को खुद दी है। उन्हें डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। नीडल-सिरिंज के जरिये उनके शरीर में क्या लगाया गया है, डॉक्टर्स इसकी जांच कर रहे है।

जितेंद्र सिंह विसेन ने के अनुसार रात में खाना खाने के बाद वे घर के सामने पार्क में टहल रहे थे। उसी दौरान अचानक पहुंचे दो हमलावरों ने पीछे से उनके कंधे पर निडिल सिरिंज घोंप दिया। जिस जगह सिरिंज चुभाई गई, वहां तेज दर्द और जलन होने लगी। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बॉडी में क्या इंजेक्ट किया गया। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है। पुलिस हमलावरों को पकड़ने और जांच में जुटी है।

विश्व वैदिक संगठन के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन मां शृंगार गौरी प्रकरण की वादिनी राखी सिंह के पैरोकार हैं। इसके अलावा भगवान आदि विश्वेश्वर से संबंधित वाद दाखिल करने वाली किरन सिंह विसेन के भी वह पैरोकार हैं। विसेन की अगुवाई में ज्ञानवापी और लाटभैरव से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मुकदमे लड़े जा रहे हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!