fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली के इस गांव में एक ही दिन सजी चार चिताएं, पसरा मातम

चंदौली। वजह अलग अलग थी लेकिन मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में एक ही दिन तीन महिलाओं समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया। रविवार को गांव से चार अर्थियां निकलीं और परिवारीजनों के करुण क्रंदन से समूचे गांव में मातम पसर गया। मरने वालों में 32 वर्षीय चंदा देवी, 30 वर्षीय गायत्री देवी, 85 वर्षीय उधराजी देवी और सेवानिवृत्त फौजी 90 वर्षीय चंद्रमा सिंह शामिल हैं।

लक्ष्मी-गणेश की पूजा की, दीया जलाया फिर मौत को गले लगाया

वयोवृद्ध फौजी चंद्रमा सिंह ने चीन के साथ लड़ाइयां लड़ी थीं। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं सहजौर की ही रहने वाली 85 वर्षीय उधराजी देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया। वहीं गांव निवासी बबलू चैहान की पत्नी 30 वर्षीय गायत्री देवी के निधन से परिवार में मातम पसर गया। बताते हैं कि गायत्री के पित्त की थैली में पथरी थी, जिसका इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक उनका निधन हो गया। वहीं अन्य अन्य घटना में अनिल पटेल की पत्नी चंदा ने आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। गांव में एक ही दिन हुई चार मौतों ने ग्रामीणों को गमगीन कर दिया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!