
आज का राशिफल 26 सितंबर 2026: आज भाद्रपद पूर्णिमा है और पूर्णिमा श्राद्ध के साथ पितृ पक्ष आरंभ हो रहा है. चंद्रदेव मीन राशि में पहले पूर्वाभाद्रपद और दोपहर बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां शनिदेव पहले से वक्री होकर विराजमान हैं. सूर्यदेव कन्या राशि में और शुक्रदेव अपनी राशि तुला में हैं, जबकि बुधदेव दोपहर में कन्या छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. शनि-चंद्र की युति आज ज्यादातर राशियों से ज्यादा मेहनत करवाएगी. वृषभ राशि को लाभ और पहचान, मिथुन राशि को कारोबार में रफ्तार और मकर राशि को विरोधियों पर बढ़त मिलेगी.वृश्चिक राशि का प्रेम जीवन खिलेगा, कुंभ राशि को अपनों का साथ मिलेगा और मीन राशि का आत्मविश्वास बढ़ेगा. सिंह राशि वाले सेहत और नई शुरुआत में सावधानी रखें, जबकि तुला राशि वाले विवाद और वाहन से संभलें. मेष राशि को खर्च, कर्क राशि को भावुकता, कन्या राशि को साझेदारी और धनु राशि को घरेलू चिंता पर काबू रखना होगा.
मेष राशि
आज बजट बिगड़ सकता है, किसी सफर या घर की मरम्मत पर अचानक पैसा लगेगा. जिनसे साथ की उम्मीद थी वे पीछे हटें तो घबराएं नहीं, अपने बूते काम निकलेगा. शाम को दूर बैठे किसी अपने से बात सुकून देगी.
वृषभ राशि
दोस्तों और जान-पहचान वालों से आज सीधा फायदा मिल सकता है. किसी का अधूरा छोड़ा काम आपके जिम्मे आएगा, उसे निपटाकर तारीफ पाएंगे. दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा, बस हाथ-पैर और बालों की देखभाल करें.
मिथुन राशि
दुकान हो या ऑफिस, काम में आज तेजी रहेगी और ग्राहक भी बढ़ेंगे. बॉस से बहस की नौबत आए तो चुप रहना बेहतर है. मां के किसी काम से भागदौड़ होगी, एसिडिटी से बचने के लिए तला-भुना कम खाएं.
कर्क राशि
पुरानी यादें आज मन को घेर सकती हैं, पर फैसले भावनाओं में बहकर न लें. कोई पक्का लग रहा काम थोड़ा टल सकता है. घर के बड़ों की बात का विरोध करने की बजाय समझदारी दिखाएं और पानी खूब पिएं.
सिंह राशि
सुबह के वक्त काम अटकेंगे, पर दोपहर बाद हालात बदलने लगेंगे. नया काम या नई डील आज टाल दें. प्रॉपर्टी पर खर्च बढ़ सकता है. सीढ़ियां चढ़ते-उतरते संभलें, मोच आने का डर है.
कन्या राशि
आज कोई बड़ा फैसला, जैसे निवेश या नई खरीद, कुछ दिन के लिए रोक लें. पार्टनरशिप में किसी शर्त पर बात अटक सकती है. जीवनसाथी से छोटी बात को बहस न बनने दें, कमर दर्द से बचने के लिए लगातार न बैठें.
तुला राशि
कोई जानबूझकर आपको भड़काने की कोशिश करेगा, जवाब देने से बचें. कानूनी कागजों पर बिना पढ़े साइन न करें. छात्रों को आज ज्यादा पढ़ना पड़ेगा. ड्राइविंग के समय फोन से दूरी रखें.
वृश्चिक राशि
आज दिल कुछ नया करने और घूमने का करेगा, साथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और नई दोस्ती भी बनेगी. अपनी जिद पर अड़े रहे तो रिश्ते में खटास आ सकती है. बच्चों को लेकर चिंता रहेगी, बीपी पर नजर रखें.
धनु राशि
घर की किसी परेशानी में मन उलझा रहेगा, पर पूजा-पाठ और मेहमानों से घर में चहल-पहल रहेगी. खरीदारी करते समय महीने के आखिर का बजट ध्यान में रखें. माइग्रेन के मरीज बीच-बीच में आराम करें.
मकर राशि
मेहनत ज्यादा होगी पर नतीजा भी आपके हक में आएगा, विरोधी पीछे हटेंगे. भाई-बहन से पुरानी बात पर बहस से बचें. यात्रा और मेल-मुलाकात का दिन है, बचत की स्थिति ठीक बनी रहेगी.
कुंभ राशि
आज बचत से पैसा निकालकर घर की मरम्मत या जरूरी चीजों पर खर्च करना पड़ सकता है. किसी के दबाव में अपनी बात न दबाएं. रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी, पर बोली में नरमी रखें.
मीन राशि
खुद पर भरोसा बढ़ेगा और फैसले सुलझे हुए रहेंगे. अपने राज हर किसी को न बताएं, बात फैल सकती है. जीवनसाथी से अनबन हो तो सुनने की आदत काम आएगी. कफ और गैस से बचकर रहें.
