
Aaj Ka Rashifal: 10 अगस्त 2026: चंद्रमा आज मिथुन राशि में ही मृगशिरा से आगे बढ़कर आर्द्रा नक्षत्र में पहुंच गए हैं. कल मंगल के साथ जो नजदीकी थी, वो अब कुछ कम हो गई है, तो बातों में तीखापन थोड़ा काम होगा. आर्द्रा को तूफान के बाद की साफ हवा माना जाता है, तो आज अगर मन में हलचल-सी महसूस हो, तो घबराने की बात नहीं, समझ लीजिए कुछ पुराना क्लियर हो रहा है. बुध अब अस्त की हालत से बाहर आकर गुरु के पास पहुंच गए हैं, इससे दिमाग क्लियर रहेगा, बस कर्क राशि उनकी अपनी नहीं है तो दिल और दिमाग के बीच तालमेल बिठाना पड़ेगा. गुरु अपनी उच्च राशि में हैं मगर अभी अस्त हैं, मतलब अच्छे नतीजे आएंगे पर थोड़ी देर लगेगी. शुक्र कन्या में कमजोर पड़े हुए हैं, और शनि मीन में उल्टी चाल से पुराने मसलों को फिर टटोल रहे हैं.
मेष राशिफल
आज बातचीत और मुलाकातों में तेजी रहेगी, दिमाग में नए-नए आइडियाज आते रहेंगे, पर मंगल की राशि कमजोर होने की वजह से जुबान पर लगाम रखनी होगी, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है. घर पर माहौल अच्छा रहेगा, बड़ों का साथ मिलेगा. पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला कल पर छोड़ दें.
वृषभ राशिफल
पैसों को लेकर आज उत्साह ज्यादा रहेगा, नए मौके भी दिखेंगे, लेकिन जोश में आकर कोई फैसला मत लीजिएगा. बुध की स्थिति सुधरने से बातचीत में क्लैरिटी आएगी, लोग आपकी बात मानेंगे. सेहत ठीकठाक रहेगी, बस थोड़ा आराम करें.
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए खास है, चंद्रमा सीधे आपकी राशि में बैठे हैं तो मन के अंदर बहुत कुछ चल रहा होगा. बुध भी साथ देंगे और सोच साफ रहेगी, लेकिन फिर भी कदम थोड़ा फूंक-फूंककर रखिए. कोई भावुक बात हो जाए तो तुरंत जवाब देने की बजाय पहले खुद को संभालिए.
कर्क राशिफल
आज आप जहां भी जाएंगे, लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे, सूर्य-गुरु-बुध तीनों का साथ आपके व्यक्तित्व में चमक भर रहा है. नतीजे थोड़ी देर से मिलेंगे, गुरु अभी अस्त हैं, पर मिलेंगे जरूर. बड़ा फैसला लेना हो तो दिल की न सुनकर दिमाग से सोचिए.
सिंह राशिफल
कमाई के मामले में आज हलचल दिखेगी, कोई नया जरिया भी खुल सकता है, बस जल्दी में कदम न बढ़ाएं. मन आज अंदर की तरफ ज्यादा जाएगा, अकेले बैठकर सोचने का मन करेगा . जो काम चुपचाप किया जाए, वही आज ज्यादा फायदा देगा.
कन्या राशिफल
आज खुद की शक्ल-सूरत या छवि को लेकर मन में कोई बात खटक सकती है, पर इसे ज्यादा सीरियसली न लें, शुक्र की स्थिति की वजह से ऐसा लग रहा है. फैसले लेने में आज थोड़ी उलझन हो सकती है, इसलिए मन की बातों के बजाय तथ्यों को पकड़कर चलिए. आज खुद के साथ थोड़ा नरम रहें.
तुला राशिफल
निजी जिंदगी में आज खुद पर शक करने से बचें, शुक्र कमजोर हैं तो मन में बेवजह सवाल उठ सकते हैं. काम-धंधे में गुरु का साथ मिलेगा, रास्ता साफ दिखेगा, बस नतीजे आने में वक्त लगेगा. दोस्तों का साथ आज मानसिक सुकून और राहत देगा, उनसे बात कीजिए.
वृश्चिक राशिफल
आज ऊर्जा बहुत रहेगी, पर मंगल कमजोर हैं तो जल्दबाजी में कोई बात मत कहिएगा, बहस से बचना ही बेहतर है. भाग्य का साथ मिल रहा है, नींव मजबूत बन रही है, बस थोड़ा धैर्य रखना होगा. सेहत को नजरअंदाज मत कीजिए, आराम जरूरी है.
धनु राशिफल
भाग्य के मामले में आज गहरी सोच-विचार का दौर चलेगा, गुरु उच्च राशि में हैं पर अस्त होने से फल आने में देर लगेगी. किसी के साथ पार्टनरशिप में आज तीखी बोलचाल हो सकती है, बहस से बचिए. जल्दबाजी में चोट-चपेट लग सकती है, सावधान रहिए.
मकर राशिफल
शनि उल्टी चाल चल रहे हैं और आपकी बातचीत वाले भाव में बैठे हैं. पुराने अटके मसले फिर सामने आ सकते हैं, उन्हें सुलझाने के लिए बोलने से पहले एक बार सोच लीजिए. पार्टनरशिप में सूर्य-गुरु-बुध का साथ मिलेगा, रास्ता दिखेगा पर धीरे-धीरे. आज ऊर्जा तेज रहेगी, इसलिए जल्दबाजी और चोट लगने से बचकर रहिए.
कुंभ राशिफल
पैसों के मामले में आज गंभीर होकर सोचना पड़ेगा. शनि वक्री होकर धन भाव में बैठे हैं तो खर्च-बचत का हिसाब ठीक से देख लीजिएगा. सेहत और रोजमर्रा की आदतों में सुधार के संकेत मिलेंगे. कोई रचनात्मक काम करने का मन करे तो आज कर लें, बस हड़बड़ी न दिखाएं.
मीन राशिफल
शनि आज आपकी ही राशि में उल्टी चाल से बैठे हैं, तो इस समय खुद को परखें और अनुशासन में रहकर अपने सारे काम करें. गुरु अपनी उच्च राशि में हैं, इसलिए रचनात्मकता के मामले में शुभ संकेत मिल सकते हैं. बुध का साथ मिलने से थोड़ी राहत भी मिलेगी. घर के माहौल में आज तीखापन आ सकता है, इसलिए बोलने से पहले सोचिए, बातों को बिगड़ने न दें
