fbpx
क्राइमबलियाराज्य/जिला

भाजपा नेता के घर हर्ष फायरिंग में भोजपुरी सिंगर को लगी गोली

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के महातमपुर गांव में सोमवार की देर रात भाजपा नेता के यहां बर्थडे पार्टी में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए भोजपुरी गायक और अभिनेता गोलू राजा को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए मऊ ले जाया गया। इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर समर्थक उन्हें लेकर बक्सर चले गए। हालांकि सिंगर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली दाएं हाथ पर लगी है और कुछ छर्रे सीने पर भी लगे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


भाजपा नेता भानु प्रकाश दुबे के बेटे के जन्मदिन पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भोजपुरी के लोकप्रिय गायक व अभिनेता गोलू राजा को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था। वह गाना गा रहे थे और कुछ लोग उत्साह में हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली गायक की बांह पर लगी और वह मंच पर ही गिर पड़े। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गईं।

यह भी पढ़ेंः जिला पंचायत सदस्य को मारी गोली, वाराणसी रेफर

घायल गोलू राजा को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया। अस्पताल में माकूल सुविधाएं नहीं होने से सहयोगी संतुष्ट नहीं हुए और तत्काल उन्हें लेकर बिहार चले गए। गायक के सहयोगी सत्यजीत सरकार ने बताया कि महातमपुर में भाजपा नेता के यहां कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। मना करने के बावजूद लोग लोग हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी बीच गोलू राजा को गोली लग गई। जिले में हर्ष फायरिंग में गोली लगने की यह दूसरी घटना है। रविवार को बहेरी गांव में भी हर्ष फायरिंग में एक किशोर को गोली लग गई थी।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!