fbpx
अजब-गजब / वायरल वीडियोचंदौलीराज्य/जिला

chandauli news: आरपीएफ ने बचाई दोमुंहा दुर्लभ सांप की जान, देखकर रह जाएंगे हैरान, लाखों में होती है कीमत

चंदौली। आरपीएफ ने बुधवार की देर रात जंक्शन पर दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहा सांप की जान बचाई। रेड सैंड बोआ नामक इस सांप की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। इसकी कीमत भी लाखों में बताई जाती है। हालांकि यह सांप जंक्शन पर कैसे पहुंचा इसका पता लगाया जा रहा है।

देर रात आरपीएफ को सूचना प्राप्त हुई कि डीडीयू जंक्शन के दक्षिण तरफ स्थित आरक्षित/अनारक्षित टिकट कार्यालय के अंदर एक दो मुंह वाला भूरे रंगा का सांप है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के अश्विनी कुमार, प्रधान आरक्षी पवन कुमार आदि मौके पर पहुंचे। लेकिन सांप पास में ही झाड़ियों की तरफ चला गया। काफी मशक्कत के बाद टार्च की रोशनी से खोजबीन कर सांप को पकड़ लिया गया। उसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाया गया और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद वन विभाग के कर्मचारी पवन सिंह पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यह रेड सैंड बोआ सांप है, जो सांपों की दुर्लभ प्रजाति है। ये सांप अक्सर रात में ही निकलते हैं और रेतीली जमीन पर पाए जाते हैं। वैसे तो ये विषहीन होते हैं लेकिन इसकी कीमत लाखों में होती है। इसकी पूंछ भी मुंह की तरह से दिखती है, जिसके चलते इसे दोमुंहा सांप के नाम से भी जाना जाता है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!