ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: हड़ताल के बीच रविवार को भी खुलेंगे बैंक, डिजिटल सेवाएं भी रहेंगी उपलब्ध, ग्राहकों को मिलेगी राहत

चंदौली। बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर यानी रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रविवार को कामकाज संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक लगातार दो दिन बंद रहते। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल प्रस्तावित है। ऐसे में लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। इसे देखते हुए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को बैंक शाखाओं के साथ प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम से जुड़े शाखा कार्यालय और करेंसी चेस्ट भी कार्यरत रहेंगे। इस संबंध में जिले के सभी संबंधित बैंकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

एटीएम और डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के अनुसार हड़ताल के दौरान एटीएम से लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ग्राहक यूपीआई, IMPS, RTGS और NEFT के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।

 

बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि जरूरी बैंकिंग कार्य रविवार को ही निपटा लें। हड़ताल के दौरान मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग तथा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट जैसी वैकल्पिक सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!