fbpx
Uncategorizedअजब-गजब / वायरल वीडियोचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: विधवा चाची से चलाया चक्कर, प्रेमिका से रचाने लगा शादी, थाने पहुंची चाची, बेवफा आशिक गया जेल

चंदौली। अलीनगर थाने (Alinagar) में दिलचस्प मामला सामने आया। एक विधवा महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची। आरोप लगाया कि उसका भतीजा शादी का झांसा देकर पांच वर्षों से अवैध संबंध बना रहा था। वह गर्भवती (Pregant) भी हो गई है। युवक अपने वादे से मुकरते हुए दूसरी लड़की के शादी करने जा रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जमुना प्रसाद का रिश्ते में विधवा चाची व एक बच्चे की मां चाची से पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध था। इस दौरान वह शादी का झांसा भी देता रहा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। उधर युवक गुरुवार को किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी में था। घर में शादी का माहौल था। विधवा महिला को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वह अलीनगर थाने पहुंच गई और लिखित तहरीर देते हुए आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। परिजन भी थाने पहुंचे और पंचायत होने लगी। विधवा महिला की मानमनौव्वल भी हुई लेकिन वह नहीं मानी। बहरहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ खिलाफ 376 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। आगे मेडिकल व 164 की कार्रवाई की जाएगी।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!