ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भाजपा जिला उपाध्यक्ष की पत्नी के साथ मारपीट मामले में आया नया मोड़, एसपी के पास पहुंची सास, लगाए गंभीर आरोप

चंदौली। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय की पत्नी के साथ संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा नेता की सास इटवा गांव निवासी विद्या देवी ने शुक्रवार को एसपी के पास पहुंची। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। भाजपा नेता पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

 

उन्होंने बताया कि उनकी तीन पुत्रियां हैं। वे अपनी एक पुत्री प्रतिभा के साथ रहती हैं। वही उनकी देखभाल करती हैं। उनकी एक पुत्री सुनीता की शादी हरिवंश उपाध्याय के साथ हुई है। वृद्ध महिला का आरोप है कि भाजपा नेता ने फर्जी तरीके से स्टांप पर अंगूठा निशान लगवाकर अपनी पत्नी सुनीता उपाध्याय के नाम से घर का दानपत्र बनवा लिया गया है। इस कूटरचित दस्तावेज के आधार पर उन्हें और उनकी अन्य दो पुत्रियों को परेशान किया जा रहा है। उनका घर और जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है।

 

विद्या देवी ने पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। भाजपा नेता की पत्नी को मारपीट कर घायल किए जाने का मामला एक दिन पहले सामने आया था। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर त्वरित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।

 

Back to top button
error: Content is protected !!