ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: डीडीयू रेल मंडल के नए डीआरएम बने सुबिन कुमार, उदय सिंह मीणा का स्थानांतरण

रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश, दक्षिण पूर्व रेलवे से स्थानांतरित होकर पूर्व मध्य रेलवे में संभालेंगे जिम्मेदारी

चंदौली। रेलवे बोर्ड ने डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पद पर सुबिन कुमार की नियुक्ति की है। उन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे से स्थानांतरित कर पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल का नया मंडल रेल प्रबंधक बनाया गया है। वह वर्तमान डीआरएम उदय सिंह मीणा का स्थान लेंगे।

 

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड की ओर से 27 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद सुबिन कुमार (एनएफएचएजी/आईआरएसई), दक्षिण पूर्व रेलवे को स्थानांतरित कर पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल में डीआरएम के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। वह उदय सिंह मीणा (आईआरएसएमई) का स्थान लेंगे।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!