fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रामनगर से अमेरिका भेजी गई मशीन, डीएम ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चंदौली। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से पाइप स्लोटिंग मशीन का अमेरिका निर्यात किया गया। जिलाधइकारी निखिल टी फुंडे ने हरी झण्डी दिखा कर वाहन को रवाना किया। उन्होंने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक के प्रकाश आयरन वर्क्स में निर्मित इस मशीन के बारे में जानकारी ली। साथ ही उद्यमी को इसे अन्य देशों में भेजने के लिए प्रोत्साहित भी किया। जिला प्रशासन से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की मशीनें अमेरिका तक जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय निर्यात की प्रबल संभावनाएं बढ़ गई हैं, क्योंकि अब भारत की बनी वस्तुओं की मांग समस्त विश्व में बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी को  फेज-1 और फेज-2 का भ्रमण किया। उद्यमियों ने पुलिस चौकी के सामने पुलिस की ओर से पकड़ी गयी सैकड़ों गाड़ियों को दिखाते हुए बताया कि इन गाड़ियों के इस तरह सड़क पर रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है व असामाजिक तत्वों का आवागमन बना रहता है। इसपर जिलाधिकारी ने गाड़ियों को अन्य स्थान पर हटवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के गड्ढों को यूपीसीडा की ओर से मिट्टी भरवाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान चंद्रेश्वर जायसवाल, सतीश गुप्ता, श्याम केजरीवाल,अशोक सुलतानिया, जितेन्द्र जैन, अबरार अहमद, अरविंद सिंह,राकेश जायसवाल, सिद्धांत बाजला, राजदीप थापर, परेश सिंह,राकेश अग्रवाल,अजय राय आदि रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!