ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: सड़क पर बिखरी गिट्टी बनी जानलेवा, बाइक पलटने से मां की मौत, बेटा घायल

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा-इलिया मार्ग पर भुड़कुड़ा गांव के समीप सड़क पर बिखरी गिट्टी के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

शहाबगंज कस्बा निवासी जितेंद्र सोनकर अपनी मां केवला देवी को बाइक से इलाज कराने के लिए मुगलसराय ले जा रहे थे। दोनों लेवा-इलिया मार्ग से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास सड़क पर फैली गिट्टी के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में केवला देवी को गंभीर चोटें आईं, जबकि जितेंद्र सोनकर भी घायल हो गए।

 

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल जितेंद्र सोनकर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मां की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

घटना के बाद सड़क पर बिखरी गिट्टी और उससे उत्पन्न दुर्घटना के खतरे को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। ग्रामीणों ने सड़क पर निर्माण सामग्री फैलने से होने वाले हादसों की आशंका जताते हुए संबंधित विभाग से सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की।

Back to top button
error: Content is protected !!