ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चकिया काली माता पोखरे में उतराता मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के काली माता पोखरे में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पोखरे में शव दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

 

गुरुवार सुबह पुलिस को काली माता पोखरे में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। सुबह-सुबह पोखरे में शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

 

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। महिला पोखरे में कैसे पहुंची और उसकी मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इन सवालों का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

चकिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!