fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

किसानों और बेरोजगारों को केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने दी सौगात

चंदौली। चंदौली जिले के किसानों और बेरोजगार युवाओं को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सौगात दी है। बड़े किसान क्रय केंद्रों पर एक दफा में 125 क्विंटल धान की फसल बेच सकेंगे जबकि कौशल विकास के अंतर्गत पहले चरण में नियामताबाद और शहाबगंज ब्लाक का चयन किया गया है। इन ब्लाकों के 160 ग्राम पंचायतों के युवाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। 488 बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र भी दिया जा चुका है। केंद्रीय कौशल और उद्यमशीलता मंत्री और जिले के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने भावी विकासपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि देश की 70 फीसद आबादी गांवों में निवास करती है। ऐसे में कौशल विकास की सफलता के लिए ग्राम पंचायतों को योजना से जोड़ना आवश्यक है। पहले चरण में नियामताबाद और शहाबगंज ब्लाकों का चयन किया गया है कौशल विकास निगम ने गांवों में युवाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाने की योजना तैयार की है। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का रास्ता भी प्रशस्त किया जाएगा।

125 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान

सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने ही पहल करते हुए धान क्रय केंद्रों पर 125 क्विंटल धान बिक्री की सुविधा शुरू करा दी है। पहले अधिकतम 75 क्विंटल धान ही खरीदा जा रहा था। इससे बड़े किसानों को दिक्कत हो रही थी। लोगों ने केंद्रीय मंत्री को समस्या के अवगत कराया। उन्होंने बगैर देरी किए शासन स्तर पर वार्ता कर यह सुनिश्चित कराया कि अब किसान एक बार में 125 क्विंटल धान बेच सकें।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की पहल सराहनीयः राणा प्रताप सिंह


किसानों का हित भाजपा सरकार के एजेंडे में शामिल रहा है। धान क्रय केंद्रों पर 125 क्विंटल धान बिक्री की जो व्यवस्था सुनिश्चित कराई है इसके लिए जिले के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। यह संदेश उप विपक्षी नेताओं और दलों के लिए है जो केवल किसानों को बरगलाने और विकास में अवरोध उत्पन्न करने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!