fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : 14 डिग्री पर पहुंचा पारा, दो दिनों में तेजी से बदलेगा मौसम, जानिये आने वाले दिनों में ठंड का हाल

चंदौली। मौसम साफ होने के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा और लुढ़केगा। तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवात के अवशेष का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही सतही स्तर पर हवा की दिशा पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी हो जाने के साथ ही आसमान से बादल छंट जाएंगे। इससे रात्रिकालीन विकिरणीय शीतलन (उत्सर्जन) बढ़ने के कारण चंदौली समेत पूर्वांचल के ज़्यादातर भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी आरम्भ हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंदौली का न्यूनतम तापमान 1°C की गिरावट के साथ 14.9°C पर आ गया। आने वाले 2-3 दिनों के दौरान इसमें 2-3°C की और गिरावट आने की संभावना है। इसी के साथ वायुमंडलीय आर्द्रता में प्रभावी कमी आने के कारण प्रातःकालीन कोहरे के घनत्व में आंशिक कमी आने की भी संभावना है। परन्तु छिछला से मध्यम कोहरे का दौर आगे भी जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!