
आज का राशिफल 21 अगस्त 2026: चंद्रदेव वृश्चिक राशि में ही विशाखा से अनुराधा नक्षत्र में आ गए हैं, नीच अवस्था अभी टली नहीं है. मंगलदेव अब भी चंद्रदेव से केंद्र में नहीं बैठे, इसलिए नीच भंग की राहत की उम्मीद फिलहाल छोड़ ही दीजिए. उधर गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ डटे हैं, बुधदेव फिलहाल अस्त चल रहे हैं और जल्द ही सिंह राशि में दाखिल होने वाले हैं. सूर्यदेव अपनी ही राशि सिंह में केतुदेव के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं.
मेष राशि
कोई पुरानी बात या कोई राज़ बार-बार दिमाग में घूम सकता है. परेशान मत होइए, बस थोड़ा वक्त दीजिए खुद को. बच्चों के साथ या किसी क्रिएटिव काम में आज दिल लगेगा और आत्मविश्वास भी साथ रहेगा. भाई-बहन से बात करते वक्त जरा संभलकर, जुबान पर काबू रखिए वरना बात बिगड़ सकती है. पैसों का कोई बड़ा फैसला आज के लिए टाल ही दीजिए.
वृषभ राशि
पार्टनर या जीवनसाथी के साथ कोई पुरानी बात फिर से सिर उठा सकती है. बहस मत कीजिए, बस सुनिए, इसी में फायदा है. घर पर माहौल अच्छा रहेगा, शायद कोई नया काम भी शुरू हो जाए. अपनी छवि को लेकर खुद पर इतना सख्त होने की जरूरत नहीं, और पैसों में जल्दबाजी से दूर ही रहिए.
मिथुन राशि
सेहत और दिनचर्या पर आज थोड़ा ध्यान दीजिए, आराम को बिल्कुल मत टालिए. बातचीत में आज आपका जलवा रहेगा, दफ्तर में अपनी बात मनवा भी लेंगे. बस गुस्सा या किसी सहकर्मी से बहस थोड़ी दिक्कत दे सकती है, संभलकर रहिए. पैसों का हिसाब आज सोच-समझकर ही रखें.
कर्क राशि
मन आज थोड़ा भावुक हो सकता है, खुद पर नरमी बरतिए. सोचने-समझने की ताकत बढ़ी रहेगी . गुरु का साथ मिलेगा और शायद कोई अटका हुआ सवाल भी हल हो जाए. पैसों में भरोसा लौटेगा, नया मौका भी दिख सकता है. प्रेम के मामलों में जल्दबाजी छोड़कर बस थोड़ा धैर्य दिखाइए.
सिंह राशि
आत्मविश्वास और नेतृत्व की चमक आज साफ नजर आएगी, बस अकड़ मत दिखाइए . विनम्रता में ही असली ताकत है. घर के किसी मसले पर भावनाएं उमड़ सकती हैं, पर परिवार का साथ आपको संभाल लेगा. पैसों को लेकर खुद को कोसना बंद कीजिए, और दिन में थोड़ा वक्त शांति के लिए जरूर निकालिए.
कन्या राशि
खुद की छवि को लेकर बेवजह मन में असंतोष घर कर सकता है . खुद को कठघरे में मत खड़ा कीजिए. भाई-बहन से बात करते वक्त जरा फूंक-फूंककर बोलिए, गलतफहमी हो सकती है. दोस्तों का साथ आज राहत देगा, और कोई अधूरा काम भी शायद आज ही पूरा हो जाए.
तुला राशि
पैसों को लेकर मन में हलचल मची रह सकती है, कोई बड़ा आर्थिक कदम आज उठाने से बचिए. करियर में आत्मविश्वास और नेतृत्व के मौके सामने आएंगे, आपकी बात का वजन भी रहेगा. निजी मामलों में खुद पर शक करना छोड़िए, बस थोड़ा धैर्य रखिए.
वृश्चिक राशि
मन आज कुछ नाजुक-सा रह सकता है, छोटी-छोटी बातें भी गहरा असर छोड़ सकती हैं . इसलिए खुद पर सख्ती मत दिखाइए. अकेले जूझने के बजाय दोस्तों या अपनों का साथ लीजिए. करियर में आपकी बात का वजन रहेगा, नए अवसर भी दिख सकते हैं . बस कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए.
धनु राशि
अकेलापन या नींद की कमी आज थोड़ा परेशान कर सकती है, खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालिए. भाग्य का साथ मिलेगा तो आत्मविश्वास बना रहेगा. सोच में गहराई आएगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है. करियर में खुद की आलोचना करने की बजाय बस आगे बढ़ते रहिए.
मकर राशि
दोस्तों से जुड़ी किसी बात को लेकर मन में हलचल रह सकती है, पर उनका साथ ही राहत भी देगा. कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है, आत्मविश्वास बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ गहरी होगी . बस बोलने से पहले जरा सोच लीजिए, पुराने विषय फिर से उठ सकते हैं.
कुंभ राशि
करियर को लेकर मन में उथल-पुथल रह सकती है, कोई बड़ा फैसला आज टाल ही दीजिए. जीवनसाथी या साझेदार के साथ भरोसा लौटेगा, पुरानी दूरी भी कम हो सकती है. पैसों के मामले में गंभीरता से समीक्षा कर लीजिए, खर्चों पर नजर बनाए रखिए.
मीन राशि
भाग्य का साथ आज थोड़ा कम महसूस हो सकता है, फिर भी कोशिश करना मत छोड़िए. क्रिएटिव कामों में गुरु का साथ खास शुभ रहेगा, अच्छे नतीजे भी मिलेंगे. सेहत सुधारने का उत्साह बना रहेगा, कुछ नया भी शुरू हो सकता है. जीवनसाथी की आलोचना करने से बचिए, भरोसा बनाए रखिए.
