क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

मुगलसराय में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 के खिलाफ कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंची पुलिस 

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया।  क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी मौजूदगी और वर्तमान गतिविधियों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर घर पर मौजूद मिला। पुलिस ने उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाते हुए संबंधित अभिलेखों को अपडेट किया।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में कुल 80 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें 15 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ और सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद पांच लोगों को आवश्यक हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर बिना वजह घूमने और शराब के नशे में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 10 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें प्रशान्त कुमार निवासी नेवाजगंज, चकिया; प्रांजल यादव निवासी बसन्तों की मढ़ई, अलीनगर; लक्ष्मण यादव निवासी कुढेखुर्द; आदित्य, अनिल कुमार, लकी और अमित चौहान निवासी अमोघपुर, अलीनगर; सूरज चौहान निवासी संगलूपुर, चौबेपुर वाराणसी; शमशेर निवासी चन्धासी हरिजन बस्ती तथा मनोज शर्मा निवासी प्लान डिपो, मुगलसराय शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

अभियान में थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, उप-निरीक्षक दीनानाथ सिंह, उप-निरीक्षक सीताराम यादव, हेड कांस्टेबल बसन्त सिंह, कांस्टेबल विशाल वर्मा आदि शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!