
चंदौली। सोमवार को नरसिंहपुर स्थित नेशनल हाईवे के समीप हरिओम हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन भी दिया। महाराज के आगमन पर अस्पताल परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि यहां मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा भी मिलेगी।
इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन वैभव सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

