fbpx
GK अपडेटराज्य/जिलावाराणसी

बनारस में संकटमोचन के बाद पर्यटकों के लिए यह महत्वपूर्ण स्थल भी खुला

वाराणसी। अनलाक चार में सरकार ने सहूलियत का दायरा और बढ़ाया है। बनारस सहित पूरे प्रदेश और देश में आस्था का प्रमुख केंद्र संकट मोचन मंदिर लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। इसके अतिरिक्त सोमवार से सारनाथ संग्रहालय भी आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। अभी तक 23 पर्यटकों ने सारनाथ म्यूजियम में प्रवेश किया है। कोरोना महामारी से पिछले पांच महीनों से बंद रहे सारनाथ में अब पर्यटको को चरणबद्ध तरीके से घूमने की अनुमति दी जा रही है। सारनाथ म्यूजियम को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पर्यटकों के लिए खोला गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पर्यटकों को मॉस्क व सोशल डिस्टेंसिग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। म्यूजियम के मुख्य गेट पर सोशल डिस्टेंसिग के पालन के लिए गोल घेरा बनाया गया है। वहां पर तैनात कर्मचारियों द्वारा हर पर्यटकों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। हाथ को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!