fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

चंदौली। सदर कोतवाली के भगवान तालाब के समीप मंगलवार की देर रात पुलिस शातिर बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। 25 हजार का इनामी शातिर पशु तस्कर पुलिस टीम पर फायर कर भागने की फिराक में था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा को मगंलवार रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो पशु तस्कर गोवश लदी गाड़ियों को पासकर तस्करी कराने के फिराक मे भतीजा अन्डर पास पुल पर हैं। इनमें वांछित इनामियां अपराधी कुलदीप यादव पुत्र त्रिलोकी यादव निवासी ग्राम सरैया थाना दुर्गावती जिला भभुआ कैमूर बिहार भी है। उसे थाना सैयदराजा की संयुक्त पुलिस टीम गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। भतीजा अन्डर पास पुल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस की गाडी देख जोर से चिल्लाते हैं भागो पुलिस आ गयी और जान से मारने कि नीयत से कमर से असलहा निकाल कर पुलिस के वाहन को देख कर फायर करते हुए भागने लगे। थाना सैयदराजा पुलिस ने आरटी सन्देश देते हुए अभियुक्तों का पीछा किया। पशु तस्करों का प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा तथा प्रभारी निरीक्षक चंदौली ने पीछा किया। दोनों बाइक सवार नवही मोड़ पर ग्राम भगवानपुर तालाब पर फिसल कर गिर गए। अभियुक्त कुलदीप यादव पुत्र त्रिलोकी यादव प्रभारी निरीक्षक चन्दौली पर जान से मारने कि नियत से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चंदौली के फायर में कुलदीप यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही पशु तस्कर गिर पड़ा। वहीं, अन्धेरे का फायदा उठा कर एक पशु तस्कर भागने मे सफल रहा। अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस और एक बाइक यामाहा R15 बरामद हुई। घायल पशु तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, फोरेंसिक टीम के अलावा अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोतस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। एसपी ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम को देखकर बदमाश ने फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की जा रही है।

बदमाश का अपराधिक इतिहास

1.मुकदमा अपराध संख्या 247 /22 धारा 3/5A/5B/8  गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चंदौली

2.मुकदमा अपराध संख्या 92/ 2023 धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट थाना सैयदराजा जनपद चंदौली

3.मुकदमा अपराध संख्या 284 / 2023 धारा 307 भादवी व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद चंदौली

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा सन्तोष कुमार सिंह, निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, एसआई जमालुद्दीन खां, आरक्षी देवेन्द्र कुमार , आरक्षी अजय पटेल, चालक वीरेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक चन्दौली राजीव सिंह, मुख्य आरक्षी बन्टी सिंह,  आरक्षी मोहीत शर्मा, आरक्षी अरविन्द कुमार, चालक सुशील कुमार सिंह शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!