ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: अस्पताल मैनेजर की संदिग्ध मौत मामले हिरासत में लिया गया प्रबंधक पुत्र, विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मिली थी लाश, मृतक के भाई ने दी तहरीर

चंदौली। मुगलसराय स्थित राज मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल के मैनेजर पंकज चौबे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक के पुत्र आकाश यादव को हिरासत में लिया है। मृतक के भाई रविंद्र चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर आकाश यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

शहाबगंज क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी पंकज चौबे मुगलसराय के राज मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह चंदासी में किराये का कमरा लेकर रहते थे। बीते 11 नवंबर को उनका शव विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के एक कमरे में मिला था। शव के चेहरे और आंख के आसपास चोट के निशान पाए गए थे, जिसके बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।

 

मामले में मृतक के भाई रविंद्र चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर कॉलेज प्रबंधक के पुत्र आकाश यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधक की ओर से घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

 

पुलिस ने आरोपी आकाश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पंकज चौबे की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!