
चंदौली। धानापुर-जमानिया मार्ग पर मधुपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को ऑटो और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार करीब आठ यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को धानापुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धानापुर-जमानिया मार्ग पर मधुपुर पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल धानापुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।

