fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी

चंदौली। बिंद समाज विकास संघ ने शहादत दिवस पर पूर्व सांसद फूलन देवी को शिद्दत से याद किया। रेवसा बंजरिया में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष सोम कुमार बिंद ने कहा कि फूलन देवी ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया। यह एहसास दिलाया कि महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने दबे, कुचले, गरीब लोगों के साथ ही महिलाओं की आवाज को बुलंद कर समाजवादी विचारधारा से जुड़कर समाज के हित में अनेकों काम किया। हमारा समाज इनको याद कर रहा है। किसान नेता केदार यादव ने कहा कि इनकी शहादत भी हम लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत है। हमारे जनपद में जन्मी ऐसी वीरांगना महिलाओं की हमारे देश को जरूरत है। इस मौके पर संतोष यादव, कमलेश गोंड, शिव बिंद, अजीत बिंद, आशीष बिंद, रोहित बिंद, भारत बिंद, बादल बिंद, रामलाल, पंचम बिंद, राजेंद्र बिंद, ओमकार, बबलू आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!