चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

विश्व मधुमेह दिवस पर जेजे नर्सिंग होम लगाएगा मेगा हेल्थ कैंप, 10 तरह की जांच होगी मुफ्त

14 नवंबर को अलीनगर के नक्षत्र लॉन में होगा आयोजन, छह स्थानों पर निःशुल्क शुगर जांच भी होगी

चंदौली। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जेजे नर्सिंग होम और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से 14 नवंबर को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। अलीनगर स्थित नक्षत्र लॉन में सुबह 8:30 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच की जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमेश जायसवाल सुबह 11 बजे करेंगे। शिविर में आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह और मानद सचिव डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

जेजे नर्सिंग होम के संचालक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजीव ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में शुगर, किडनी, लिवर (फाइब्रोस्कैन), नसों, फेफड़ों, मोटापे, हृदय (ईसीजी) और लिपिड प्रोफाइल की जांच के साथ सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं वाराणसी के एएसजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी।

इसके अतिरिक्त सुबह 8:30 से दोपहर दो बजे तक सुभाष नगर मोड़, कैलाशपुरी मोड़, प्रभात स्टोर, आर्य समाज मंदिर, भरत मेडिकल और यूनिक मेडिकल अलीनगर सहित छह स्थानों पर निःशुल्क मधुमेह जांच की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने और मधुमेह के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!