ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : दवा कारोबारी हत्याकांड का जल्द खुलासा करेगी पुलिस, डीआईजी ने दिलाया भरोसा, परिजनों से बंद कमरे में की बात

चंदौली। दवा कारोबारी रोहिताश पाल हत्याकांड की जांच और परिजनों से मुलाकात करने के लिए डीआईजी वैभव कृष्ण शनिवार को मुगलसराय पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल को देखा। वहीं दिवंगत दवा कारोबारी के परिजनों से बंद कमरे में बात कर जानकारी ली। डीआईजी ने दावा किया कि पुलिस को हत्याकांड में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी करते हुए घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

डीआईजी शनिवार की दोपहर बाद मुगलसराय पहुंचे। उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे के साथ जीटी रोड स्थित घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं घटना को अंजाम देकर बदमाश जिस रास्ते से भागे, उस गली में भ्रमण कर देखा। इसके बाद डीआईजी दिवंगत दवा कारोबारी के रविनगर स्थित घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बंद कमरे में लगभग 45 मिनट तक बात की। इस दौरान घटना की जानकारी ली।

 

उन्होंने कहा कि दवा कारोबारी हत्याकांड की घटना काफी संवेदनशील है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे और हत्या की साजिश रचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!