fbpx
वाराणसी

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस : समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, सिर झुकाए पहुंचा था कोर्ट

वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह को शनिवार शाम रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां मजिस्ट्रेट ने समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया। अब वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस समर सिंह की रिमांड के लिए सोमवार को कोर्ट प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी। कोर्ट के बाहर आते वक्त समर सिंह का चेहरा ढका था। मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया। पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में उसे बाहर निकाल लिया।

समर सिंह के वकील आशीष सिंह ने बताया कि हमने बेल मूव किया है, हमारी बेल पेंडिंग है। उसमें जो आदेश होगा हम लोग देखेंगे। आकांक्षा दुबे की मां द्वारा हत्या का आरोप लगाने के लेकर अधिवक्ता ने कहा कि आरोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन 306 में जो साक्ष्य मिला होगा पुलिस वही अदालत में प्रस्तुत करेगी। हमारी बेल मंजूर होती है तो ठीक है नहीं तो हम सेशन कोर्ट जाएंगे।

कोर्ट में पेशी के दौरान अदालत परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। भारी भीड़ के बीच से कड़ी सुरक्षा में पुलिस समर को लेकर गाड़ी तक पहुंची। उसके बाद उसे गाड़ी में बैठकर जिला जेल के लिए रवाना हो गई। बता दें कि, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में आरोपी समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने सर्वीलांससेल की मदद से शुक्रवार को गाजियाबाद की से गिरफ्तार किया था। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने 27 मार्च को समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। तभी से समर सिंह फरार था।

Back to top button
error: Content is protected !!