fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने डाल दिया चंदौली में डेरा

चंदौली। कृषि विधेयक के विरोध में किसानों का आंदोलन दिन पर दिन तेज होता जा रहा है। सूबे के तकरीबन सभी जनपदों में इसकी आंच पहुंच चुकी है। शासन और प्रशासन की सांस भी उखड़ने लगी है। बहरहाल आंदोलन के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड में है। आईजी विजय सिंह मीणा चंदौली में डेरा डाल चुके हैं। वे रेलवे चाौकी के गंगा कावेरी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। एसपी अमित कुमार भी किसानों और राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
आंदोलनरत किसानों का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है। कई जनपदों की सीमा तक आ चुके हैं। किसानों को लोगों का काफी समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। हालांकि शासन ने आंदोलन को लेकर किसी तरह का सख्त रुख नहीं दिखाया हैं लेकिन राजनीतिक दलों के आंदोलन को लेकर सरकार सख्त है। आंदोलनरत किसान सोमवार को भूख हड़ताल का आह्वान कर चुके हैं। विपक्षी पार्टियां भी धरना प्रदर्शन आदि की योजना बना रही हैं। विशेषकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को कड़ी चुनौती दी है। लिहाजा पुलिस पहले से भी अधिक सतर्क हो गई है। आलाधिकारी किसानों और राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर खुद नजर बनाए हुए हैं। यही वजह है कि आईजी भी चंदौली में जम गए हैं और महकमे के अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!