fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में घरेलू विवाद में प्राइवेट शिक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में सोमवार को घरेलू विवाद के बाद 45 वर्षीय कमलेश सिंह ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। परिजन आनन-फानन में उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए जहां उसकी मौत की सूचना है। सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद बबुरी थानाध्यक्ष बिनोद यादव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।
गोधवार निवासी कमलेश यादव का परिवार में ही किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। वह घर पर खेती किसानी का काम करते थे। झगड़े के दौरान ही कोई बात उन्हें इस कदर नागवार गुजरी कि अवैध असलहे से खुद के सिर में गोली मार ली। घटना के परिजन सन्न रह गए। लहूलुहान कमलेश यादव को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष बिनोद यादव ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजन अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि कमलेश सिंह संपन्न किसान थे। क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ाते भी थे। मृतक के दो बच्चे हैं।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!