ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: डॉ. शंभूनाथ गोंड बने बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का शुक्रवार को सकलडीहा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी।

 

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि डॉ. शंभूनाथ गोंड लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि नए दायित्व के माध्यम से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. शंभूनाथ गोंड का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। डॉ. गोंड ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसुंदर चौहान, वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, दिनेश गोंड, तूफानी बनवासी, अभय पाठक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!