ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: मकान के अंदर गोदाम बनाकर एपीजी सिलेंडर का भंडारण, पुलिस की छापेमारी में 21 सिलेंडर बरामद, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर-1 स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास एक मकान में बने गोदाम से पुलिस ने छापेमारी के दौरान 21 गैस सिलेंडर बरामद किए। बरामद सिलेंडरों में कुछ में गैस भरी हुई बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी आपूर्ति विभाग को दी। पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच में जुटी रही।

 

चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश के अनुसार, पुलिस को सूचना मिलने के बाद निरंजन पुत्र किशन गुप्ता के मकान में बने गोदाम पर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान मौके से 21 सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने मकान मालिक से सिलेंडरों के संबंध में आवश्यक कागजात और दस्तावेज मांगे, लेकिन वह मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी को दी। अब आपूर्ति विभाग की टीम सिलेंडरों के संबंध में जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि सिलेंडर कहां से लाए गए थे और उन्हें मकान में किस उद्देश्य से रखा गया था। साथ ही गैस से भरे सिलेंडरों के भंडारण से संबंधित नियमों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!