fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

बस कुछ ही दिन में उतर जाएगा प्रधानी का ताज, शासन ने दिए संकेत

चंदौली। वर्तमान ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो रहा है। शासन से जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं ग्राम प्रधानों की प्रधानी भी इतने दिन ही शेष बची है। इसके बाद ग्राम पंचायतों के मुखिया का यह विशेषाधिकार समाप्त हो सकता है। शासन स्तर से प्रदेश के सभी जनपदों से एडीओ पंचायतों की सूची मांगी गई है। हालांकि निर्देेशों में कुछ स्पष्ट तो नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि एडीओ पंचायतों को बतौर प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

डीपीआरओ कार्यालय ने भेजी एडीओ पंचायतों की सूची

डीपीआरओ कार्यालयों ने एडीओ पंचायतों की सूची शासन को मुहैया करा दी है। एक एडीओ पंचायत के पास कई गांवों के प्रशासक का कार्यभार रहेगा। शासन के इस कदम से गंवई राजनीति एक बार फिर गरमा जाएगी। अगले वर्ष अप्रैल या मई माह में ग्राम पंचायत चुनावों की संभावना जताई जा रही है। हालांकि शासन स्तर से आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं की गई है। इसके बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी चंदौली ब्रह्मचारी दूबे ने बताया कि 27 एडीओ की सूची शासन को भेज दी गई है। शासन ने अपने पत्र में प्रशासक नियुक्त करने की बात स्पष्ट नहीं की है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!