fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह बने इंस्पेक्टर, बेहतर काम का मिला इनाम

चंदौली। जिले में उपनिरीक्षक के तौर पर तैनात संजय कुमार सिंह को बेहतर काम का इनाम मिला है। उन्हें प्रोन्नत कर इंस्पेक्टर बना दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रमोशन पाने वाले 25 निरीक्षकों की सूची जारी की गई है। संजय कुमार सिंह ने जिले में लूट की घटना के सफल अनावरण में अहम भूमिका अदा की थी।

 

संजय कुमार सिंह मूलत: जोधपुर, थाना चौरीचौरा, जिला गोरखपुर के निवासी हैं। वाराणसी और गांव से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद पुलिस विभाग में भर्ती हुए। वे वाराणसी के जंसा, बड़ागांव व जौनपुर के नेवड़िया, चंदवक, सरपतहा, सोनभद्र के रायपुर थाने में रह चुके हैं।

 

वे चंदौली के सकलडीहा कोतवाली में 9 माह तक थानाध्यक्ष रहे। सकलडीहा की नई बाजार जन सेवा संचालक से लूट का सफल अनावरण भी करने में उनकी भूमिका रही है।

Back to top button