
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रिंग रोड पर सराय छोटू गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार 0001 नंबर की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव निवासी अमन मिश्रा (26), छठु मिश्रा (27) और आकाश मिश्रा (24) के रूप में हुई है। तीनों को हल्की चोटें आई हैं।

