ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मुलायम सिंह यादव की जयंती पर गरीबों में कंबल वितरण, समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने किया आह्वान

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने शुक्रवार को सैयदराजा स्थित अपने आवास पर सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती को उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के वृद्धजनों, विकलांगों और निराश्रित महिलाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इन विशेष आमंत्रितों से केक कटवाया गया और मिठाई खिलाकर मुलायम सिंह यादव को याद किया गया। साथ ही, नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों, विकलांगों और महिलाओं के बीच कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को जनकल्याण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बतौर रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जो आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अथक प्रयास किए। वे हमेशा जमीन से जुड़े रहे और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया। मनोज सिंह डब्लू ने सभी से मुलायम सिंह यादव के आदर्शों और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि समाज में एकता, समरसता और समानता बनी रहे। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, अर्जुन अग्रहरि, मयंक यादव, अजय मौर्या सहित कई लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!