चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: गैस एजेंसियों के अड़ियल रवैये से उपभोक्ता हलकान, दुर्व्यवहार का आरोप

चंदौली। चहनियां क्षेत्र में गैस उपभोक्ताओं को एजेंसी संचालकों की मनमानी और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। हरिहर भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को बार-बार दौड़ाने और समय से गैस सिलेंडर न देने के आरोप लग रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

सेवड़ी गांव निवासी उपभोक्ता आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि उन्होंने 22 अप्रैल को गैस बुकिंग कराई थी, जिसका सत्यापन 7 मई को हुआ। इसके बाद जब वह 9 मई को गैस लेने एजेंसी पहुंचे तो संचालक ने अभद्र व्यवहार करते हुए उनकी बुकिंग निरस्त होने की बात कहकर वहां से भगा दिया। आरोप है कि एजेंसी संचालक ने कहा कि उनके पास 40 हजार उपभोक्ता हैं और जो करना हो कर लें।

वहीं एजेंसी पर मौजूद कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी अपनी परेशानी साझा की। लोगों का आरोप है कि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर गैस बेचने के लिए जानबूझकर बुकिंग निरस्त कर दी जाती है। साथ ही कर्मचारियों द्वारा प्रति सिलेंडर 100 से 200 रुपये अतिरिक्त लेकर गैस उपलब्ध कराने की भी शिकायत की गई।

उपभोक्ताओं का कहना है कि कई लोगों की बुकिंग होने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!