fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा पास कर शिवदयाल सिंह बने इंजीनियर, क्षेत्र में हर्ष

चंदौली। चकिया ब्लाक के मुडहुआ दक्षिणी गांव निवासी शिवदयाल सिंह का कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद केंद्रीय जल आयोग में जेई के पद पर चयन हुआ है। इससे परिवार सहित शुभचिंतकों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

 

शिवदयाल सिंह ने कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जेई परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें केंद्रीय जल आयोग में जेई के पद पर नियुक्ति मिली है। इससे परिजन गदगद हैं। क्षेत्र के लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। शिवदयाल के पिता स्वामी प्रसाद सिंह अध्यापक तथा माता सुमित्रा देवी गृहणी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से शुरु हुई। आगे की पढ़ाई वाराणसी, मेरठ और दिल्ली से पूरी की। शिवदयाल काफी शालीन एवं विनम्र स्वभाव के हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय राममूरत सिंह को दिया। बोले, उनके मार्गदर्शन और बताए मार्ग पर चलकर ही कामयाबी हासिल हुई।

 

Back to top button