
चंदौली। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में मुगलसराय की LTP Calculator Financial Technology Pvt. Ltd. ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक NJ E-Wealth Accounts खोलने के लिए कंपनी को Winner (North) के सम्मान से नवाजा गया।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि NJ Wealth के देशभर में 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स का विशाल नेटवर्क है। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मुगलसराय से शुरू हुई LTP Calculator का North Zone में शीर्ष स्थान हासिल करना पूर्वांचल के लिए भी गौरव की बात है।
मुंबई में आयोजित NJ Wealth PBT 2026 कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। सम्मान मिलने के बाद उन्होंने इसे कंपनी की पूरी टीम और निवेशकों के विश्वास को समर्पित किया।
डॉ. तिवारी ने कहा कि यह पुरस्कार केवल कंपनी की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन निवेशकों के भरोसे का सम्मान है, जो अपनी बेटियों की शादी, बच्चों की शिक्षा, घर खरीदने और रिटायरमेंट जैसे महत्वपूर्ण भविष्य के लक्ष्यों के लिए कंपनी पर विश्वास करते हैं।
उन्होंने कहा कि मुगलसराय की एक कंपनी का 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स वाले राष्ट्रीय नेटवर्क के बीच अपनी पहचान बनाना निवेशकों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि LTP Calculator आगे भी निवेशकों के दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करती रहेगी।
डॉ. तिवारी ने इस उपलब्धि का श्रेय कंपनी के निवेशकों, सहयोगियों और पूरी टीम को देते हुए भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने का संकल्प जताया।

