fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पूर्व विधायक के आरोपों का भाजपा विधायक सुशील सिंह ने दिया करारा जवाब

चंदौली। पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू और भाजपा विधायक सुशील सिंह की राजनीतिक प्रतिद्वंदिता व्यक्तिगत होती जा रही है। पूर्व विधायक मनोज सिंह ने शुक्रवार को एएसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की। आरोप यह कि विधायक के इशारे पर उनके काफिले की काली स्कार्पियो ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। यह घटना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है। विधायक सुशील सिंह ने पहली दफा आरोपों पर खुलकर बात की। पूर्वांचल टाइम्स से बातचीत में सैयदराजा विधायक ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है।

क्लिक कर पढ़ेंः किसने की पूर्व विधायक मनोज सिंह को जान से मारने की कोशिश, एएसपी से मांगी सुरक्षा

आरोपों को किया खारिज
विधायक सुशील सिंह ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा कि पूर्व विधायक मेरा नाम लेकर खबरों में बने रहना चाहते है। सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने का यह उनका निम्न स्तर का तरीका है। कहीं कोई एक्सिडेंट नहीं हुआ है। दुर्घटना हुई है तो वह वाहन कहां है दिखाएं। डमरूबाजी करना उनकी पुरानी आदत है।

क्लिक कर पढ़ेंः आखिर कितनी दफा अपमान का घूंट पिएंगे पूर्व विधायक मनोज

असल में वह सुरक्षा प्राप्त करने के लिए ड्रामेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यह मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं, जिसकी मुझे जानकारी तक नहीं है। बोले मैं तीन बार से विधायक हूं। जनता ने अपना अमूल्य मत देकर मुझे चुना है। मुझे अपने बारे में बताने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो तो मेरे सामने सेकेंड फाइटर भी नहीं रहे हैं कि हम उनके बारे में सोचें। काम करके अपनी पहचान बनाएं और जनता का दिल जीतें तो बेहतर होगा।

Leave a Reply

Back to top button