fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

भाजपा नेता ने धान क्रय केंद्र प्रभारियों तक पहुंचाया केंद्रीय मंत्री का फरमान

चंदौली। शासन की सख्ती के बाद धान खरीद में अपेक्षाकृत सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और जिले के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय की पहल ने भी बड़े किसानों को राहत पहुंचाई है। अब खरीद केंद्रों पर 75 की बजाए एक बार में 125 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सूर्य मुनि तिवारी ने मंगलवार को सकलडीहा क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का दौरा किया। मथेला, खड़ेहरा और सकलडीहा क्रय केंद्रों पर जाकर प्रभारियों को शासन और केंद्रीय मंत्री की मंशा से अवगत कराया।
भाजपा नेता ने केंद्र प्रभारी शालिनी पांडेय से मुलाकात कर कहा कि केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देशानुसार 75 क्विंटल की बजाए 125 क्विंटल धान किसान क्रय केंद्र पर भेज सकता है। कहा कि इससे किसानों को बहुत बड़ी सहूलियत मिली है। मंत्री जी की मंशा है कि हमारे जनपद का कोई भी किसान सरकारी खरीद-फरोख्त से वंचित न रहे। राज्य सरकार केंद्र सरकार के पास पर्याप्त पैसा और पर्याप्त इंतजाम है, जिससे सभी किसानों का धान खरीदा जा सकता है। इस दौरान दिनेश कुमार मिश्रा, चंद्रभान सिंह, सौरव सिंह छोटू, विनोद सिंह, देवेंद्र पांडेय, दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button