संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के 5वें दिन कर्क-सिंह पर बरसेगी कृपा, जानें सभी का हाल

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: गुरुवार को नवरात्रि का पांचवां दिन है, आज मां स्कंदमाता की पूजा होगी और पंचमी पर उपांग ललिता व्रत भी रखा जाएगा. चंद्रदेव वृश्चिक राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र में हैं, इसलिए दिन भर गंडमूल रहेगा. नीच राशि में होने के बावजूद उच्च के गुरुदेव की दृष्टि उन्हें बल दे रही है. कर्क में गुरुदेव और मंगलदेव का नीच भंग राजयोग बना हुआ है. सूर्यदेव कन्या में, बुधदेव और वक्री शुक्रदेव तुला में विराजमान हैं. शनिदेव मीन में वक्री, राहु कुंभ और केतु सिंह में हैं. रात सवा नौ बजे तक सौभाग्य योग रहेगा. कन्या अपनी बातों से काम बनाएंगे, मकर के विरोधी पस्त रहेंगे, कुंभ और वृश्चिक जोश में रहेंगे. मेष के पीठ पीछे विरोधी सक्रिय रहेंगे, धनु छोटी बातों पर परेशान होंगे. वृषभ प्रेम में देर न करें और मिथुन प्रॉपर्टी के कागज ठीक से जांचें. आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल.

मेष राशिफल
दफ्तर में कोई चुपचाप आपकी जड़ काट सकता है, अपना काम ईमेल या लिखित में रखें. पुराने किसी सौदे से अचानक मोटा फायदा हो सकता है. ग्राहक ऑर्डर वापस ले तो धीरज रखें. अपनी शुगर पर नजर रखें.

वृषभ राशिफल
दिल में कोई बसा है तो आज अपनी बात कह ही दें, देर की तो कोई और आगे निकल जाएगा. उधारी वसूलने में दिक्कत होगी. ट्रैवल एजेंसी वालों का धंधा अच्छा चलेगा. ज्यादा सोचें नहीं.

मिथुन राशिफल
नौकरी को लेकर बेवजह का डर मन में रहेगा, मेहनत जारी रखें. मकान या जमीन के कागज खुद पढ़ें, सिर्फ एजेंट के भरोसे न रहें. घर में किसी बुजुर्ग की तबीयत पर ध्यान दें.

कर्क राशिफल
दोस्तों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बन सकता है. निवेश करना चाहते हैं तो किसी भरोसेमंद से बात करके आगे बढ़ें, फायदा होगा. बच्चों की सेहत का खयाल रखें. पेट खराब हो सकता है.

सिंह राशिफल
घर के लिए नया सोफा, पर्दे या बर्तन, आज कुछ न कुछ खरीदारी होगी. धंधे में अचानक मुनाफा होगा और बॉस भी तारीफ करेंगे. मां-बाप से बोलते वक्त लहजा नरम रखें. तीखा कम खाएं.

कन्या राशिफल
आज आप जो बोलेंगे, लोग मानेंगे. नई डील और काम से सफर के योग हैं. कोई पुराना दोस्त फिर से संपर्क में आ सकता है. स्क्रीन पर घंटों न टिके रहें, आंखें थकेंगी.

तुला राशिफल
परीक्षा का रिजल्ट या कोई अच्छी खबर आज खुश कर देगी. सरकारी नौकरी के उम्मीदवार जोश में रहेंगे. प्रेम संबंध की बात घर तक पहुंच सकती है. बच्चे की पढ़ाई की फिक्र रहेगी.

वृश्चिक राशिफल
अपना काम या स्टार्टअप शुरू करने का सपना है तो आज उस दिशा में पहला कदम उठाएं. जीवनसाथी की सलाह काम आएगी. शौक की चीजों पर खर्च होगा. पानी खूब पिएं.

धनु राशिफल
छोटी सी बात पर दिमाग खराब हो सकता है, खुद को शांत रखें. तय काम में देरी होगी. सफर पर हैं तो गाड़ी धीरे चलाएं. शाम तक मूड ठीक होगा और कुछ पैसा भी आएगा.

मकर राशिफल
मीटिंग में आपकी लीडरशिप सबको दिखेगी. विरोधी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, बस घमंड न आने दें. जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा. महीने का बजट आज ही बना लें.

कुंभ राशिफल
यारों के साथ कहीं निकलने का प्लान बनेगा और मूड बढ़िया रहेगा. कोई बड़ी बिक्री अच्छा मुनाफा देगी. नई नौकरी की तलाश में हैं तो रिज्यूमे अपडेट करें. गर्दन और कंधे का दर्द सता सकता है.

मीन राशिफल
नया जॉब ऑफर या प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. साथी के साथ भी लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं. किसी पुराने रिश्तेदार से मिलकर अच्छा लगेगा.

Back to top button
error: Content is protected !!