चंदौलीराज्य/जिलाशिक्षा

मिशन शक्ति 6.0: डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों की आवाज़

छात्राओं को बताए सुरक्षा और अधिकारों के उपाय

चंदौली। मिशन शक्ति 6.0 के तहत डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में महिला सुरक्षा, बालिका अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना शहाबगंज पुलिस की सहभागिता में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही अभियान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

उपनिरीक्षक कमलाकांत के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को बालिकाओं के अधिकारों, महिला सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ दूसरों की गरिमा और सुरक्षा का सम्मान करना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में छात्राओं के साथ छात्रों को भी जागरूकता अभियान से जोड़ा गया, ताकि उनमें महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और समानता की भावना विकसित हो सके। विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण बनाने और बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव तथा शिक्षक अंकित कुमार, उमाकांत मौर्य, विनायक सिंह और जिशान अंसारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!