चंदौलीराज्य/जिला

नवरात्रि में चमका बाइक बाजार, लोगों को खूब लुभा रहीं रॉयल एनफील्ड बाइक्स 

श्री साईं ऑटोमोबाइल की अलीनगर, मुगलसराय समेत चहनियां और चकिया एजेंसियों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, क्लासिक 350 और बटालियन की सबसे ज्यादा मांग

चंदौली। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जिले में बाइक बाजार में रौनक बढ़ गई है। त्योहार के उत्साह के बीच दोपहिया वाहनों की खरीदारी में तेजी देखने को मिल रही है। खासकर युवाओं में रॉयल एनफील्ड की बाइकों को लेकर जबरदस्त आकर्षण है। श्री साईं ऑटोमोबाइल की अलीनगर, मुगलसराय सहित चहनियां और चकिया स्थित एजेंसियों पर बाइक खरीदने और बुकिंग कराने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।

रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और बटालियन मॉडल खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। दमदार लुक, शानदार रोड प्रेजेंस और ब्रांड की लोकप्रियता के चलते इन मॉडलों की मांग सबसे अधिक बताई जा रही है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर नई बाइक खरीदने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक एजेंसियों का रुख कर रहे हैं।

श्री साईं ऑटोमोबाइल के निदेशक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नवरात्रि ने ऑटोमोबाइल कारोबार में नई जान फूंक दी है। अब तक रॉयल एनफील्ड की 100 बाइक की बिक्री हो चुकी है। इसके बावजूद ग्राहकों की मांग और बुकिंग लगातार बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहार के दौरान बाइक खरीदारी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!