ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली में पुलिस का बैरियर तोड़कर भागा टैंकर, पुलिस वाहन में मारी टक्कर, नौबतपुर बार्डर पर पकड़ाया, महकमे में मचा हड़कंप

चंदौली। जिले में बुधवार रात टैंकर ने दो जगहों पर पुलिस के बैरियर तोड़ दिए और पुलिस जीप में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इसके बाद महकमे में खलबली मच गई। आखिरकार पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की तो चालक नौबतपुर के पास टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुटी है। टैंकर में मादक पदार्थ होने की आशंका है।

 

बैरियर तोड़ता हुआ निकल गया टैंकर

पुलिस को टैंकर में अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। इसके बाद संदिग्ध वाहन को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई। भोजापुर में बैरियर लगाकर टैंकर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर आगे निकल गया। इसके बाद चंदौली में भी पुलिस ने रास्ते में बैरियर लगाकर उसे रोकने की कोशिश की। यहां भी चालक ने बैरियर तोड़ दिया और पुलिस वाहन में धक्का मारते हुए भाग निकला। कुछ पुलिस कर्मियों के आंशिक रूप से घायल होने भी सूचना है

 

नौबतपुर के पास टैंकर छोड़कर भागा चालक

लगातार पीछा किए जाने के बाद पुलिस ने टैंकर को चारों तरफ से घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख चालक नौबतपुर के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया और उसे जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में लाकर खड़ा करा दिया।

 

अधिकारियों की मौजूदगी में खोला जाएगा टैंकर

टैंकर में गांजा होने की सूचना के बाद पुलिस अब वाहन की जांच की तैयारी कर रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में टैंकर को खोला जाएगा, ताकि उसके भीतर मौजूद सामग्री का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। टैंकर में वास्तव में गांजा है या कोई अन्य सामग्री, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

 

घटना के बाद पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। फरार चालक की तलाश और टैंकर से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!