fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भाजपा नेता ने मंदिर में की सफाई, लोगों को किया प्रेरित

चंदौली। अयोध्या में 22 जनवरी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बबुरी स्थित बागेश्वरी धाम मंदिर परिसर में सफाई की। इस दौरान झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने भी विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

 

इस दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मंदिरों में साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस काम में सहभाग करके सभी पुण्य के भागी बनें। 500 वर्षों की तपस्या के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। इस दिन को सभी लोग उत्सव की तरह मनाएं। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष चकिया राघवेंद्र सिंह,  सुमित सिंह, बसंत लाल गुप्ता,आशीष पाठक,शिवदयाल गिरी, राम सिंह, संतोष कुमार आदि रहे।

Back to top button