क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर की हाईवा से टक्कर चालक की मौत

 

चंदौली।  सदर कोतवाली के विकास भवन के समीप गुरुवार को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन कई टुकड़ों में बिखर गया। घटना में चालक की मौक़े पर ही मौत हो गई। वही खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बिहार प्रान्त के भभुआ निवासी राजू यादव अपने खलासी गोलू के साथ बिहार से हाइवा लेकर बनारस की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही विकास भवन के समीप पहुंचे की हाइवा अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रेलर से टकरा गई। घटना में हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। साथ ही चालक व खलासी केबिन में फस गए।
पुलिस व एनएचएआई की टीम ने क्रेन की सहायता से रेस्क्यू कर चालक व खलासी को केबिन से बाहर निकाला जिसमें चालक राजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई वही खलासी गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने तत्काल उसे एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही मृतक राजू यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । साथ ही घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज़ कराया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!