
Daily Rashifal 2026: आज चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि की मघा नक्षत्र में पहुंच गए हैं .मघा नक्षत्र गंडमूल नक्षत्रों में गिना जाता है.इसलिए किसी भी बड़े और नए काम की शुरुआत करने से पहले एक बार जरूर सोच लें. सिंह राशि में चंद्रमा, शुक्र और केतु तीनों ग्रह एक साथ बैठे हैं. इससे मन में भावनाओं की गहराई और आकर्षण तो बढ़ेगा, लेकिन केतु के असर से रिश्तों में कहीं-कहीं हल्की दूरी भी महसूस हो सकती है. सूर्यदेव अब पूरी तरह कर्क राशि में आ चुके हैं . गुरु भी कर्क राशि में ही हैं, मगर सूर्य के बहुत पास होने की वजह से अस्त हो गए हैं. इसलिए उनका असर तुरंत नहीं, बल्कि धीरे-धीरे और भीतर-ही-भीतर सामने आएगा. बुध पहले से ही वक्री चल रहे थे, अब अस्त भी हो गए हैं.ऐसे में जरूरी बातचीत और कागजी कामों में दोगुनी सावधानी बरतना जरूरी है.
मेष राशिफल
आज दिल की बातों पर ध्यान केंद्रित होगा.प्रेम या बच्चों से जुड़ी कोई पुरानी और दबी बात अचानक सामने आ सकती है.दूसरों की बातें सुनिए जरूर पर जवाब देने में जल्दबाजी न करें.घर के भाव में गुरु उच्च बैठे हैं, तो परिवार से मार्गदर्शन और थोड़ी शान भी मिलेगी, हालांकि असर तुरंत नहीं दिखेगा.मंगल धन भाव में विराजमान हैं, इसलिए पैसों के लिहाज से आप बेफिक्र रहेंगे, बस आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें.बुध की वक्री-अस्त स्थिति बातचीत में देरी करा सकती है, इसलिए जरूरी बात सोच-समझकर ही कहें.सिर भारी लगे या एसिडिटी हो, पानी पीते रहिए.
वृषभ राशिफल
घर-परिवार आज केंद्र में रहेगा .मां या किसी बुजुर्ग से जुड़ी पुरानी बात दोबारा उठ सकती है, बहस की बजाय सुनना बेहतर रहेगा.मंगल देव लग्न में स्थिर हैं, व्यक्तित्व में भरोसेमंद ऊर्जा बनी रहेगी.गुरु का असर शुभ है पर धीमी गति से, इसलिए बड़ी खरीदारी अभी टाल दें.बुध की वक्री-अस्त स्थिति जरूरी बातचीत में सावधानी मांगती है.शरीर में सुस्ती या छाती में भारीपन महसूस हो तो आराम को प्राथमिकता दें.
मिथुन राशिफल
आज बोलने से पहले सोचिए, क्योंकि लग्नेश बुध खुद अपने ही लग्न में वक्री और अस्त दोनों बैठे हैं.भाई-बहन से जुड़ी कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, जवाब में जल्दबाजी न दिखाएं.धन भाव पर गुरु का असर शुभ है, रफ़्तार भले धीमी हो, इसलिए पैसों का बड़ा फैसला आज न लें.भावनाएं गहरी पर उलझी हुई महसूस होंगी, साफ बातचीत ही रास्ता निकालेगी.आंखें थकी लगें या ऊर्जा में उतार-चढ़ाव हो, स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक ले लीजिए.
कर्क राशिफल
आज का दिन आपका अपना है .सूर्य और गुरु की युति सीधे आपके लग्न पर बैठी है, व्यक्तित्व में नेतृत्व और गरिमा उभरेगी, पर असर थोड़ी देर से दिखेगा.योगकारक मंगल लाभ भाव में मजबूती से टिके हैं, आमदनी के रास्ते खुले रहेंगे.धन भाव में चंद्रमा गंडमूल में है, तो कोई पुरानी पारिवारिक बात सामने आ सकती है .बड़ा वित्तीय फैसला आज मत लीजिए.खान-पान का खयाल रखें, वाणी पर संयम बनाए रखें और आंखों को भी थोड़ा आराम दें.
सिंह राशिफल
आज खुद के अंदर झांकने और अपने बारे में सोचने का दिन है .चंद्रमा, शुक्र और केतु तीनों सीधे आपके लग्न पर बैठे हैं, मन में गहरी भावनात्मक हलचल रहेगी और पुरानी यादें भी सतह पर आ सकती हैं.योगकारक मंगल करियर भाव में स्थिर गति से आगे बढ़ रहे हैं, काम में मजबूती बनी रहेगी .खासकर पर्दे के पीछे किया गया काम आज ज्यादा फायदा देगा.गंडमूल के चलते कोई भी बड़ा नया फैसला या शुरुआत आज टाल ही दें.सिर में भारीपन महसूस हो सकता है, आज खुद का खयाल रखने को प्राथमिकता दें.
कन्या राशिफल
आज अकेले बैठकर मन हल्का करने का मौका है .पुरानी और मन में दबी हुई बात आज बाहर निकाल दीजिए.लग्नेश बुध करियर भाव में वक्री और अस्त दोनों हैं, इसलिए 24 जुलाई तक बड़े करियर फैसले टाले ही रखें.दिग्बली शनि साझेदारी भाव में स्थिर हैं, जीवनसाथी का साथ भरोसेमंद रहेगा.खर्चों पर नजर रखें, कोई फालतू खर्च न करें.नींद हल्की लगे या आंखें थकी हों, फिर भी आराम और नींद पर खास ध्यान दें.
तुला राशिफल
दोस्तों और नेटवर्क से जुड़ी बातों को संभलकर संभालें .किसी पुराने मित्र की दबी हुई बात अचानक सामने आ सकती है, धैर्य से सुनें.लग्नेश शुक्र अपनी ही नक्षत्र में लाभ भाव में बैठे हैं.योगकारक शनि अनुशासित गति से आगे बढ़ रहे हैं, सेहत और करियर दोनों में स्थिरता मिलेगी.गंडमूल के चलते नई डील या मीटिंग को थोड़ा टाल दें.बुध की कमजोरी से यात्रा और धार्मिक कामों में भी सावधानी बरतें.
वृश्चिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर आज गहरा मंथन होगा .बॉस या किसी सीनियर से जुड़ी पुरानी और उलझी बात सामने आ सकती है, इसलिए कोई बड़ी बातचीत आज छेड़ने से बचें.लग्नेश मंगल साझेदारी भाव में स्थिर होकर जीवनसाथी को भरोसेमंद गर्मजोशी दे रहे हैं.सूर्य-गुरु की युति भाग्य भाव में है, मेहनत का फल आगे चलकर जरूर मिलेगा, भले अभी देर हो.बुध की दोहरी कमजोरी से गलतफहमी की गुंजाइश रहेगी, जरूरी सरकारी काम में सतर्क रहें.पीठ या घुटनों में तनाव महसूस हो सकता है.
धनु राशिफल
भाग्य और धर्म से जुड़े विषय आज गहराई से सामने आएंगे .कोई पुराना और कर्म-संबंधी मसला दोबारा उठ सकता है, इसलिए तीर्थ यात्रा या किसी बड़े धार्मिक फैसले की योजना आज मत बनाएं.लग्नेश गुरु उच्च राशि में छुपे मामलों को गहरी और विश्लेषणात्मक ऊर्जा दे रहे हैं, बस असर देर से दिखेगा.किसी गुरु या बड़े व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, पर बड़ा फैसला आज उनके साथ मत लीजिए.जांघों या कूल्हों में हल्की अकड़न लगे तो आराम करें.
मकर राशिफल
साझेदारी और गुप्त मामलों में आज गहराई छिपी है .बीमा, आयकर या किसी पुराने दस्तावेज से जुड़ा मामला फिर उठ सकता है, जल्दबाजी में कोई दस्तखत मत कीजिए.जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से कोई पुरानी बात सामने आए तो शांत रहकर सुनना ही बेहतर रहेगा.लग्नेश शनि बातचीत भाव में अनुशासित ऊर्जा दे रहे हैं, जबकि सूर्य-गुरु की युति साझेदारी भाव में धीमी पर शुभ फल दे रही है.पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें, एक ही मुद्रा में देर तक न बैठें.
कुंभ राशिफल
जीवनसाथी और साझेदारी से जुड़े मामलों में आज भावनात्मक गहराई भी है और सावधानी भी .किसी करीबी साझेदार के साथ पुरानी दबी भावना सामने आ सकती है, समझदारी से सुनें.बुध की दोहरी कमजोरी से बातचीत में गलतफहमी हो सकती है, शब्द सोच-समझकर चुनें.कोई बड़ा व्यापारिक फैसला 24 जुलाई के बाद ही करें.लग्नेश शनि धन भाव में अनुशासित स्थिरता दे रहे हैं.पेट-पाचन की पुरानी तकलीफ फिर परेशान कर सकती है, नई दिनचर्या शुरू करने से पहले थोड़ा रुक जाइए.
मीन राशिफल
सेहत और करियर दोनों मोर्चों पर आज सतर्कता जरूरी है .पेट-पाचन की पुरानी तकलीफ फिर उभर सकती है, इसलिए दिनचर्या में लापरवाही मत कीजिए.नौकरी में कोई पुरानी उलझी बात गहराई से सामने आ सकती है.लग्नेश गुरु उच्च राशि में प्रेम और रचनात्मकता को गहरी ऊर्जा दे रहे हैं, बस असर आज विलंबित रहेगा.मामा-मामी से जुड़ी कोई पुरानी बात भी सामने आ सकती है.शनि लग्न में अनुशासन बढ़ा रहे हैं, आत्म-नियंत्रण बनाए रखें.
