
चंदौली। जनपद पुलिस में संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर NH- 2 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर व सम्राट होटल के पास से चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी व एक ट्रक आइसर ट्रक नं0 (GJ 14Z 5585) से 167 टीन के डिब्बे में 2224.44 लीटर अवैध शराब बरामद कर 5 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मीडिया को दी।
गुरुवार को थाना सैयदराजा पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम की ओर से मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH-2 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर तिराहा सम्राट होटल के पास के पास से चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान लगभग 07-10 मिनट के बाद एक सफेद फॉर्च्यूनर गाडी आते दिखायी दी, तथा उसके पीछे एक ट्रक आइसर ट्रक नं0 (GJ 14Z 5585) दिखाई दिया। चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा फॉर्च्यूनर गाडी व ट्रक को रोक लिया गया फॉर्च्यूनर गाडी में 04 लोग सवार मिले तथा पिछे चेक करने पर पोटास लिखे हुए 04 टीन के डिब्बे में लकडी के बुरादे में अंग्रेजी की छोटी प्लास्टिक की बोतल 180 एमएल व बडी बोतल शीशी की 750 एम एल की शराब की बोतल भरी मिली। तथा ट्रक को चेक करने पर पोटास लिखे हुए 163 टीन के कुल डिब्बो में लकडी के बुरादे में अंग्रेजी की छोटी प्लास्टिक की बोतल 180 एमएल व बडी बोतल शीशी की 750 एम एल की शराब की बोतल भरी मिली।
पूछताछ विवरण
पूछताछ में अभियुक्त देवेन्द्र राठी और सुमित ने बताया कि वे चण्डीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया से शराब लोड करवाते हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने टीन के डिब्बों पर ‘पोटाश’ (Potash) लिखकर कोडिंग कर रखी थी और बोतलों को लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाया था। फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल ट्रक को ‘पास’ कराने (रास्ता साफ देखने) के लिए किया जा रहा था। यह खेप बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पहुँचाई जानी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
संदीप कुमार पुत्र रामेहर (निवासी: रोहतक, हरियाणा) – फॉर्च्यूनर चालक।
सुमित सिंह पुत्र रणधीर सिंह (निवासी: पानीपत, हरियाणा)।
साजन राठौर पुत्र भंवर लाल (निवासी: नीमच, मध्य प्रदेश)।
देवेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह (निवासी: रोहतक, हरियाणा) – मुख्य संचालक।
अनिल कुमार पंचाल पुत्र सोमपाल (निवासी: पानीपत, हरियाणा) – ट्रक चालक।
वाहन:
1. 01आइसर ट्रक (नं0 GJ 14Z 5585)
2. 01फॉर्च्यूनर सफेद रंग (नं0 HR 12 AF 0056)
3. अन्य: 06 मोबाइल फोन और नगद 5,030 रुपये।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा थाना सैयदराजा
उप निरीक्षक राजेश कुमार
गोविन्द मिश्र वीरेश कुमार
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राम जनम यादव आदि।

